{"_id":"654405adb21219001c0bc8c5","slug":"lalit-kaushiks-former-partner-arrested-in-anuj-murder-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-276730-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuj Chaudhary murder case: मेरठ का सरकारी टीचर कमल वीर गिरफ्तार, आरोपी ललित कौशिक का रह चुका है पार्टनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuj Chaudhary murder case: मेरठ का सरकारी टीचर कमल वीर गिरफ्तार, आरोपी ललित कौशिक का रह चुका है पार्टनर
Fri, 03 Nov 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:55 AM IST
सार
भाजपा नेता अनुज चौधरी की 10 अगस्त को पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में असमोली की ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता की हत्या कराने के लिए 30 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी थी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा नेता अनुज चौधरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा नेता अनुज हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पूर्व पार्टनर एवं सरकारी टीचर कमल वीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि कमलवीर भी प्रभाकर चौधरी, उसके बेटे अनिकेत और अमित चौधरी के साथ हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी कमल वीर मेरठ के सरकारी स्कूल में तैनात है।
विज्ञापन
संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी में रहते थे। 10 अगस्त को भाजपा नेता अनुज चौधरी की सोसायटी के अंदर टहलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में असमोली की ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता की हत्या कराने के लिए 30 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने एनकाउंटर के बाद शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, सुशील शर्मा उर्फ गोलू निवासी ब्रह्मपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुष्पेद्र को भी गिरफ्तार कर लिया था। केस में ललित कौशिक और मोहित चौधरी के नाम भी शामिल किए जा चुके हैं।
अब पुलिस ने ललित कौशिक के पार्टनर कमल वीर को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से छजलैट के किशनपुर निवासी कमल वीर सिविल लाइंस के प्रकाश इन्क्लेब में परिवार के साथ रहता है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कमलवीर भी अनुज चौधरी हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अनुज चौधरी के 70 लाख रुपये से ललित कौशिक औ मैंने उधार लिए थे। उन्हीं पैसो को लेकर अनुज चौधरी से कहासुनी हुई थी। अनुज चौधरी ने 2020 में जिला पंचायत चुनाव को लेकर थाना रजबपुर क्षेत्र अमरोहा में मोहित चौधरी पर हमला कराया था।
मोहित चौधरी और उसके अमित भी अनुज चौधरी से दुश्मनी रखने लगा था। अनुज चौधरी के नाम पर काफी संपत्ति थी। हत्याकांड की साजिश रचते हुए तय हुआ था कि अनुज संपत्ति को आपस में बांट लेंगे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर
मुरादाबाद। अनुज हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन हत्याकांड की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हो चुकी है।