फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lakhs of vehicles are challaned, still the speed is not being controlled

Moradabad News: लाखों वाहनों का चालान, फिर भी रफ्तार पर नहीं लग रही लगाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of vehicles are challaned, still the speed is not being controlled
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग ने तीन माह में 74 हजार वाहन चालकों का चालान किया। पिछले साल करीब दो लाख वाहनों का चालान कर अर्थदंड वसूले गए। फिर भी दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही और न ही वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग रही है। आए दिन हादसे होने के बावजूद कार या दोपहिया वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं।
शहर के चौराहों और रोड पर रोजाना कार या दोपहिया वाहन सवार स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों को किसी नियम कानून की परवाह नहीं रहती है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड हाउस में 250 कैमरे लगाए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर कैमरे के माध्यम से भी पुलिस चालान कर रही है। अलग-अलग सड़क पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर उनका चालान करते हैं। फिर भी नियमों के उल्लंघन में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

साल 2024 में 50 वाहन चालकों का दस-दस बार चालान किया गया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं आया। इस मामले में एसपी यातायात ने बार-बार गलती करने वालों 50 लोगों का डीएल निरस्त करने के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेज दी है। अब पांच बार चालान करने वालों की सूची छांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में 28,429 बगैर हेलमेट पकड़े गए डबल हेलमेट के नियम का नहीं हुआ पालन

यातायात पुलिस ने पिछले साल 2024 में 1.98 लाख वाहन चालकों का नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चालान किया था। 2025 में मार्च तक 74,382 हजार लोगों का चालान किया गया। इनमें तीन माह के दौरान 28,429 हजार लोग बिना हेलमेट पकड़े गए। यातायात पुलिस ने लोगों से दोपहिया वाहन चालक और उसके पीछे बैठी सवारी से हेलमेल लगाने का अनुरोध किया, लेकिन डबल हेलमेट का पालन नहीं कराया जा सका। जिला पुलिस ने मिशन सेफ्टी अभियान 26 मार्च से चलाया है। अभियान के दौरान चेकिंग में 8448 लोग बिना हेलमेट पकड़े गए। 241 चार पहिया वाहन चालकों ने सील बेल्ट नहीं लगाए थे। 28 लोग नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद सुधार में कमीं बहुत कम आई है।
हाईवे पर अवैध पार्किंग करने पर 2091 का किया चालान

हाईवे पर अवैध पार्किंग के चलते पाकबड़ा में तीन छात्रों की एक साथ जान चली गई। इसी प्रकार चार पहिया वाहनों से दुर्घटनाओं में कई बेकसूरों की जान चली गई। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने ऐसे 2091 वाहनों का चालान किया। साथ ही 1.48 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। फिर भी ढाबों के सामने ट्रक और छोटे वाहन हाईवे पर खड़े हो रहे हैं।

- पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद सुधार नहीं आ रहा है। इसमें आम लोगों की जागरूकता जरूरी है। बच्चे जब अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए कहेंगे तो सुधार आएगा। इसी कारण स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed