{"_id":"577b49534f1c1b090c7fad5b","slug":"lack-of-craftsmen-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में खोजेे नहीं मिल रहे दस्तकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में खोजेे नहीं मिल रहे दस्तकार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
दस्तकार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेहद सुस्त रफ्तार से चल रही दस्तकारों के सर्वे ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद अभी तक कुल 15 हजार की दस्तकारों के फार्म भरे जा सके हैं। सुस्त रफ्तार के चलते सर्वे की तिथि बढ़ा दी गई है। सबसे बड़ी खास बात ये कि मुरादाबाद में डेढ़ लाख से अधिक दस्तकारों हैं। लेकिन सर्वे में दस्तकार नहीं मिल रहे हैं।
प्रदेश भर में 16 मई से दस्तकारों के सर्वे शुरू हुआ था। सर्वे के माध्यम से दस्तकारों की स्थिति को सुधारने के लिए कार्य किया जाएगा। प्रशासन की ओर से पूरी टीम लगाए जाने के बावजूद अभी तक केवल 15 हजार दस्तकारों के फार्म भरे जा सके हैं।
मुरादाबाद में डेढ़ लाख से अधिक आर्टीजन कार्ड होल्डर दस्तकार हैं। लेकिन डोर टू डोर हो रहे सर्वे में दस्तकार नहीं मिल रहे हैं। वे खुद भी आगे नहीं आ रहे। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र श्रीनाथ पासवान ने बताया कि टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं, लेकिन परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। यहां तक कि दस्तकारों की सुविधा के लिए कैंप भी लगाए गए। इसके बावजूद सर्वे का काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे में शामिल होने वाले दस्तकार अपना फार्म जरूर भरवाएं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साठ साल की उम्र पूरी कर चुके दस्तकारों को पेंशन मिलेगी तो अन्य आर्टीजन को काम शुरू करने के लिए बैंक लोन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अफवाहों ने बढ़ाई दिक्कत
सर्वे के काम में अफवाहों ने सबसे अधिक दिक्कत बढ़ाई है। आर्टीजंस के बीच अफवाह उड़ाई जा रही कि सर्वे के माध्यम से सरकार उनका आंकड़ा इकट्ठा कर रही है।
सभी आंकड़े और बैंक डिटेल इकट्ठा करके उन्हें भी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। जिसके चलते बड़ी संख्या में आर्टीजन सर्वे से बच रहे हैं। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र श्रीनाथ पासवान ने बताया कि दस्तकारों को सर्वे से भागना नहीं चाहिए। यह सर्वे उनके हित में कराया जा रहा है। सर्वे में वे अपना आधार कार्ड, बैंक एकाउंट नंबर उपलब्ध कराएं। उनसे किसी प्रकार बैंक रिकवरी या टैक्स आदि नहीं लिया जाएगा। बल्कि उन्हें दस्तकारों के बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।