फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer commits suicide by jumping in front of train

Moradabad News: ट्रेन के सामने कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer commits suicide by jumping in front of train
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर सुनील शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उसकी साइकिल रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी मिली है।
थाना क्षेत्र में हकीमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मौढ़ा तैय्या गांव निवासी मजदूर सुनील शर्मा( 50) फतेहपुर विश्नाेई गांव के पास टायर पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। बेटी की शादी हो चुकी है। उसके परिवार में एक बेटा है। वह अपने बेटे के साथ ही रहता था। सुनील शर्मा सुबह साढ़े सात बजे घर से अपनी साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। रेलवे क्रॉसिंग के पास उसने अपनी साइकिल खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद ट्रेन के आगे अचानक कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि सुनील शर्मा ने आत्महत्या क्यों की थी। इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed