फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lab for testing drugs and food items will start operating next year

Moradabad News: अगले साल चालू होगी ड्रग और खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लैब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lab for testing drugs and food items will start operating next year
मुरादाबाद। रामपुर रोड स्थित गुलाबबाड़ी में ड्रग और खाद्य पदार्थों की जांच के लिए निर्माणाधीन लैब अगले साल बनकर तैयार हो जाएगी। 24 करोड़ की लागत से बनने वाली लैब चार मंजिला होगी। अभी तक मंडल के खाद्य पदार्थों की जांच वाराणसी और ड्रग की जांच लखनऊ स्थित लैब से कराई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने गुलाबबाड़ी में लैब स्थापित करने के लिए धन निर्धारित समय पर दिया था लेकिन अदालत में जमीन का मामला लंबित होने के कारण कुछ माह तक निर्माण में रुकावट आ गई थी। हाईकोर्ट से सरकार के पक्ष में फैसला आने के बाद पिछले साल निर्माण की गति तेज हुई। इस लैब का निर्माण समाज कल्याण की निर्माण इकाई कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तीन मंजिला बिल्डिंग बन गई है। संभावना है कि दिसंबर तक चार मंजिला बिल्डिंग तैयार हो जाएगी। वायरलिंग, लाइट और पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने में मार्च तक समय लगेगा। इसके बाद लाइंसेस लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुख्यालय ने मांगी स्टाफ की संख्या
सहायक आयुक्त ग्रेड-1 ने बताया कि मुख्यालय ने लैब के लिए शासन के उच्चाधिकारियों ने लखनऊ में बैठक के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में चर्चा की थी। इस मामले में एक प्रस्ताव शीघ्र ही मुख्यालय को भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों का मत है कि खाद्य और ड्रग विभाग के कार्यालय भी नई बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाएंगे। अभी तक मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद के खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। इसी प्रकार ड्रग विभाग के सैंपल लखनऊ स्थित लैब में जाते हैं। नई लैब बनने के बाद शासन से अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब बनने पर 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
लैब बनने पर जिले को खाद्य पदार्थों और ड्रग के सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में मिलेगी। वाराणसी और लखनऊ लैब से रिपोर्ट आने में एक माह का समय व्यतीत होता है। दोनों स्थानों से संपर्क करने में भी विभाग के अधिकारियों को काफी दिक्कत महसूस होती है साथ ही फिजूल पैसे भी खर्च होते हैं। स्थानीय लोगों को भी मिलावटी सामान की जांच रिपोर्ट मिलने में काफी समय का इंतजार करना पड़ता है। यहां प्रतिमाह 50 से 60 सैंपल खाद्य पदार्थों के लिए जाते हैं। इसी प्रकार दवा के सैंपल भरे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed