फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki MLA expresses displeasure with Transport Corporation manager.

Moradabad News: कुंदरकी विधायक ने परिवहन निगम प्रबंधक पर जताई नाराजगी

Wed, 16 Sep 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kundarki MLA expresses displeasure with Transport Corporation manager.
कुंदरकी। प्रतिनिहित विधानसभा समिति की बैठक में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने मुरादाबाद परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिचालक सुरेश सिंह का मुद्दा उठाया, जिन्हें स्थानांतरण के बाद भी कार्यभार नहीं मिला। क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बावजूद कर्मचारी को कार्यभार नहीं दिया गया। रामवीर सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधक से स्पष्टीकरण और सुरेश सिंह को कार्यभार दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अनावश्यक उत्पीड़न या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। विधायक ने ग्राम लक्ष्मीपुर कटई में बस स्टैंड की मांग की। उन्होंने गदईखेड़ा और रतनखेड़ा के बीच बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इसके लिए सड़क-पुलिया को लगभग पांच फीट ऊंचा करने और अतिरिक्त पुलियों के निर्माण का अनुरोध किया गया। समिति सभापति ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed