{"_id":"5d2288b68ebc3e6ce21297df","slug":"keyman-stopped-passenger-train-in-moradabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चटकी पटरी देख कीमैन ने रुकवाई ट्रेन, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चटकी पटरी देख कीमैन ने रुकवाई ट्रेन, टला बड़ा हादसा
Mon, 08 Jul 2019 05:35 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
टला बड़ा हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी के पास जरगांव स्टेशन के समीप रेल पटरी चटकी देखकर कीमैन ने सक्रियता दिखाई। 54391 अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर और एक मालगाड़ी को रुकवा लिया। इंजीनियरिंग स्टाफ को पटरी पर काफी बड़ा गैप मिला। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अगर ट्रेन गुजरती तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
जरगांव के स्टेशन मास्टर के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े सात बजे बजे कीमैन इश्हाक ने जानकारी दी कि जरगांव से राजा का सहसपुर स्टेशनों के बीच किमी संख्या 31/08-04 पर रेल की पटरी चटकी हुई है। बड़ौदा हाउस कंट्रोल रूम को रेल पटरी टूटने की जानकारी देने दी गई। तत्काल पीछे से आने वाली 54391 अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर और एक मालगाड़ी को ठहराया गया।
विज्ञापन
पैसेंजर करीब 40 मिनट, जबकि मालगाड़ी एक घंटे तक पटरी पर खड़ी रही। सुबह करीब पौने नौ बजे पटरी की मरम्मत का काम पूरा किया जा सका। इसके बाद 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया।
विज्ञापन