फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   KBC

केबीसी के नाम पर युवक से ठगी की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
KBC
KBC
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर कस्बे में रहने वाले एक युवक से ठगों ने 15 हजार रुपये ठगने की कोशिश की। ठगों ने युवक को झांसा दिया कि कौन बनेगा करोड़पति रियलिटी शो में उनका 25 लाख रुपये का इनाम निकला है। विश्वास जमाने के लिए युवक को व्हाट्सएप नंबर पर चेक का फोटो भी भेजा। युवक ठगों द्वारा बताए गए एकाउंट नंबर में रुपये जमा करने जा रहा था। तब रास्ते में रिश्तेदार मिल गए। उन्होंने युवक को रुपये जमा करने से रोक लिया।
विज्ञापन

अगवानपुर निवासी राहुल कुमार निर्यात फर्म में नौकर करता है। राहुल ने बताया कि दो दिन पहले उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने राहुल से कहा कि वह मुंबई एसबीआई ब्रांच से बोल रहा है। राहुल का झांसा दिया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में उनका 25 लाख रुपये का जैक पाट इनाम जीत गए हैं। इतना नहीं विश्वास जमाने के लिए चेक और इनाम कूपन का फोटो भी व्हाट्सएप किया। राहुल ने उस नंबर पर कॉल कर जानकारी जुटाई। तब कहा कि उनका असली चेक तब ही भेजा जाएगा। जब वह पहले उनके बताए गए बैंक एकाउंट में 15 हजार रुपये जमा करा देंगे। राहुल ने रुपये जमा की तैयारी शुरू कर दी। वह बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके रिश्तेदार विनय कुमार मिल गए। चेक की जानकारी जुटाई गई तो वह फर्जी निकला। ठगी का शिकार होने से बचे राहुल ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed