फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Karwa Chauth: Women spend the day getting ready, glass fabric sarees sell well

करवा चौथ : महिलाओं ने सजने की तैयारी में बिताया दिन, खूब बिकी ग्लास के कपड़े की साड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Women spend the day getting ready, glass fabric sarees sell well
चंदौसी के रामस्वरुप रोड ​स्थित पार्लर पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
संभल। करवा चौथ मनाने के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार का दिन सजने संवरने की तैयारी में बिताया। महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के अलावा बाजारों में दुकानों पर सौंदर्य प्रसाधन के सामान और साड़ी खरीदीं। ग्लास के कपड़े की साड़ी की खरीदारी खूब हुई। सराफा दुकानों पर बिछुए और अन्य जेवर खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। करवा चौथ के मौके पर बाजार में रौनक बढ़ने पर व्यापारी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

संभल केे बाजार में बृहस्पतिवार को सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आई। महिलाओं ने मुख्य बाजार में दुकानों पर सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा। कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं ने पसंदीदा साड़ी और सूट खरीदे। इनमें ग्लास के कपड़े की साड़ी महिलाओं को काफी पसंद आई। इसके अलावा फैंसी साड़ी की भी बिक्री हुई। महिलाओं ने सिल्क के सूट खरीदे।
विज्ञापन

महिलाओं ने आभूषण खरीदने के लिए सराफा बाजार का भी रुख किया। जहां बिछुए, पायल, मंगलसूत्र की खरीदारी की गई। बिछुए 800 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक कीमत के रहे तो पायल के दाम की शुरुआत 2500 रुपये से हुई। शाम होने पर महिलाओं की भीड़ और बढ़ गई। कई दुकानों पर व्यापारियों को फुर्सत नहीं मिली। संभल के मुख्य बाजार के अलावा हयातनगर, सरायतरीन, असमोली, सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, सौंधन, पवांसा आदि में महिलाओं ने सामान और आभूषणों की खरीदारी करते हुए करवा चौथ त्योहार मनाने की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000

मिट्टी के करवा, कलेंडर और चलनी खरीदी
संभल। करवा चौथ त्योहार के मौके पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा देखकर पूजा अर्चना करती हैं। इसके लिए महिलाओं ने मिट्टी के करवे, कलेंडर और चलनी भी खरीदी। छलनी में ही महिलाएं पहले चंद्रमा को देखेंगी और फिर पति को निहारेंगी। वहीं कई लोगों ने गली मोहल्लों में ठेले ले जाकर भी मिट्टी के करवा, कलेंडर और चलनी बेचने का काम किया।
00000000000

ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़
संभल। त्योहार के मौके पर कई महिलाओं ने अच्छे तरीके से सजने का मन बनाया है। महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों में जाकर सजने की तैयारी की है। ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को भी फुर्सत नहीं मिल रही हैं। ब्यूटी पार्लरों पर काम कराने के लिए महिलाओं की लाइन का माहौल बना हुआ है।
00000000000

बोले दुकानदार-
.करवा चौथ के मौके पर आभूषणों की बिक्री अच्छी है। ज्यादातर महिलाएं बिछुए खरीद रही हैं। पायल और मंगलसूत्र की भी बिक्री हो रही है। उम्मीद है कि त्योहार पर कारोबार अच्छा रहेगा। -नरेंद्र अग्रवाल सराफ

00000000000

.त्योहार के मौके पर महिलाओं ने ग्लास के कपड़े और फैंसी साड़ी की खरीदारी खूब की है। सिल्क के सूट भी काफी बिक रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार त्योहार पर कारोबार बेहतर है। -टिंकू टंडन, कपड़ा व्यापारी
0000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed