{"_id":"65423d1449ef2ed45e0626ea","slug":"karni-sena-state-president-father-dies-in-road-accident-in-morabad-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: वाहन ने करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष के पिता की बाइक में मारी टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: वाहन ने करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष के पिता की बाइक में मारी टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 01 Nov 2023 05:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 01 Nov 2023 05:28 PM IST
सार
मुरादाबाद में करणी सेना के प्रदेश अधयक्ष के पिता पृथ्वी सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में यातायात माह के पहले ही दिन हादसे में एक करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के पिता की मौत हो गई। कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर प्रेम वंडरलैंड पुल के पास एक वाहन ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह के पिता पृथ्वी सिंह (65) की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत हो गई। करवा चौथ के दिन हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती नंद कॉलोनी निवासी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के पिता पृथ्वी सिंह भगतपुर थाना क्षेत्र के निवाड़ खास स्थित कामेश्वर इंटर कॉलेज से वरिष्ठ क्लर्क के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। मूलरूप से निवाड़ खास निवासी पृथ्वी सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नगर संपर्क प्रमुख केशव प्रभाग थे। उन्होंने रामपुर रोड स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में कैंटीन ठेके पर ले रखी थी। वह रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से कैंटीन जा रहे थे। रामपुर रोड पर प्रेम वंडरलैंड पुल से पहले ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करवा चौथ के दिन हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत के से परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी उर्मिला देवी का बुरा हाल है। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता का कहना है कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन