फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Karni Sena leader Yogendra Rana arrested for demanding extortion, ruckus outside police station

Moradabad News: रंगदारी मांगने पर करणी सेना नेता योगेंद्र राणा गिरफ्तार, थाने के बाहर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena leader Yogendra Rana arrested for demanding extortion, ruckus outside police station
मुरादाबाद। पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोपी करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और उनके भाई चेतन्य राणा समेत तीन लोगों पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में शनिवार शाम पुलिस योगेंद्र राणा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके विरोध में योगेंद्र के भाई चेतन्य राणा कार्यकर्ताओं के साथ थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक हंगामा करते रहे। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। योगेंद्र पर कैराना से सपा सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने की रिपोर्ट पहले की दर्ज है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात योगेंद्र राणा और अंश शर्मा को मझोला थाने की पुलिस ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जमानत मिल गई थी। इसके बाद योगेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए। शुक्रवार की रात कटघर थाने की पुलिस ने पीतल नगरी निवासी सुमित की तहरीर पर योगेंद्र राणा, इनके भाई चेतन्य राणा और अंश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जिसमें सुमित ने बताया कि 26 नवंबर की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान योगेंद्र राणा, चेतन्य सिंह राणा और अंश शर्मा आ गए। आरोप है कि तीनों ने उसे पुराने मुकदमे में पैरवी बंद करने को कहा। तीनों ने धमकी दी कि पैरवी बंद नहीं करेगा तो तेरी हत्या कर देंगे। इसके अलावा तीनों उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इस दौरान उससे पांच हजार की रंगदारी वसूल भी ली। इस मामले में शनिवार की शाम पुलिस ने योगेंद्र राणा को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। शाम करीब सात बजे इस जानकारी मिलने पर चेतन्य सिंह राणा कार्यकर्ताओं के थाने के सामने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने योगेंद्र राणा के खिलाफ गलत कार्रवाई की है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने धरना देने वालों से बात की। उन्हें बताया गया कि योगेंद्र राणा और उनके भाई समेत तीनों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद धरना देने वाले शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed