फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Karate: Child players showed shocking moves

कराटे : बाल खिलाड़ियों ने दिखाए चौंकाने वाले मूव्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Karate: Child players showed shocking moves
मुरादाबाद। ग्याको जुकी, किजामी जुकी, युरा मवाशी गेरी... बेशक पढ़ने में आपको यह जापानी नाम अजीब लगें, लेकिन रविवार को सोनकपुर स्टेडियम में इन्ही की गूंज रही। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-एक मूव पर इन्हीं नामों को पुकारते रहे। यह कराटे की किक, थ्रो व पंच के नाम हैं।
विज्ञापन

बालक व बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने मूव्स से सबको चौंका दिया। विभिन्न भार वर्गों में जिले के विभिन्न स्कूलों के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि यूपी ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव अजय पाठक व क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद यादव ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। कराटे संघ के सचिव आशय वर्मा, रेफरी शिवम कुमार, इंफ्रा, विनीत कुमार, प्रेम कुमार मौजूद रहे। संघ के उपाध्यक्ष अवनी कुमार पांडे ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। यह चैंपियनशिप सात व आठ दिसंबर को लखनऊ के चौक स्टेडियम में खेली जाएगी। सोलो अंडर-10 आयु वर्ग में प्रख्यात भटनागर ने काटा की प्रस्तुति दी। इसमें खिलाड़ी अकेले ही बचाव व आक्रमण के मूव्स दिखाता है। प्रख्यात को स्वर्ण पदक मिला। वह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।
विज्ञापन


यह खिलाड़ी रहे विजेता
बालिका वर्ग

अंडर-20 किलो - कर्मिष्ठा ज्ञानी (स्वर्ण), अनंता टंडन (रजत), मनाल फातिमा (कांस्य)
अंडर-35 किलो - वाणी पांडे (स्वर्ण), सिद्धी चौहान (रजत)
10 साल से कम, अंडर-35 किलो - वेदांशी (स्वर्ण), काव्या (रजत)
अंडर-45 किलो - यतिष्का शर्मा (स्वर्ण), रोजम खान (रजत)

बालक वर्ग
अंडर-30 किलो - राघव गुलाटी (स्वर्ण), करणवीर जैन (रजत)
अंडर-35 किलो - अनुज तेजा (स्वर्ण), राघव गुलाटी (रजत)
10 साल से कम, अंडर-30 किलो - गर्व राजपूत (स्वर्ण), पार्थ बिश्नोई (रजत)
अंडर-40 किलो - अर्णव पाठक (स्वर्ण), शौर्य पाल (रजत)
12 साल से कम, 35 किलो - अध्या पांडे (स्वर्ण), मो. अवन (रजत)
अंडर-50 किलो - अर्णव कुमार (स्वर्ण), प्रमोद (रजत)
55 किलो - लविश नागर (स्वर्ण), मो. अजान (रजत)
50 किलो - प्रज्वल राय (स्वर्ण), हमीद (रजत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed