फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kapoor Company Bridge will be closed from April 19

Moradabad News: 19 अप्रैल से बंद होगा कपूर कंपनी पुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kapoor Company Bridge will be closed from April 19
मुरादाबाद। 19 अप्रैल से कपूर कंपनी पुल पैदल यात्रियों के लिए भी पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके लिए रेलवे के सहायक मंडल अभियंता की ओर से एसपी ट्रैफिक को पत्र जारी कर दिया गया है। अब लाइनपार से शहर की ओर आवागमन करने वाले पैदल यात्रियों को भी लोकोशेड पुल, डबल फाटक पुल या केजीके कॉलेज वाले रेलवे पुल से गुजरना होगा।
विज्ञापन


इस बीच रेलवे ने नए पुल के गर्डर रखने के लिए प्लानिंग कर ली है। ब्लॉक का प्रस्ताव बना लिया गया है, जिसे सोमवार को रेल मुख्यालय भेजा जाएगा। डीआरएम राजकुमार सिंह का कहना है कि मुरादाबाद बड़ा स्टेशन है। नया पुल बनाने के लिए मेन लाइन पर ब्लॉक लेना है। इसके कारण ट्रेनें और यात्री अधिक संख्या में प्रभावित होंगे, इसलिए ब्लॉक इस तरह प्लान किए गए हैं, जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुल निर्माण में अब कोई तकनीकी बाधा नहीं है। तीन माह में नए पुल के निर्माण का दावा किया जा रहा है। चार दिसंबर 2022 से कपूर कंपनी पुल दोपहिया वाहनों के लिए बंद है। दो साल में रेलवे सिर्फ कॉलम खड़े कर पाया है। अब रेलवे ने नए पुल के निर्माण की तैयारी एक बार फिर तेज की है। साइट पर गर्डर आ चुके हैं। सात या आठ चरणों में इन्हें कॉलम के ऊपर रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने पहले पुल बंद करने की प्रस्तावित तारीख 10 अप्रैल रखी थी, लेकिन तैयारी पूरी न होने के कारण इसे बदलना पड़ा। गर्डर रखने के साथ पूरा काम करने के लिए रेलवे को तीन माह लगेंगे। मेन लाइन पर काम करने के लिए रेलवे को तीन दिन तक सात-आठ घंटे का ब्लॉक लेना होगा। 170 मीटर लंबे पुल के निर्माण में 7.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लाइनपार व शहर के बीच की पांच लाख की आबादी पुल बंद होने से प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed