फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar Yatra 2024: heavy vehicles closed on Delhi Highway for four days, roadways will go alternate route

Kanwar Yatra 2024: दिल्ली हाईवे पर चार दिन भारी वाहनों की आवाजाही बंद, रोडवेज व निजी बसें बदले मार्ग से जाएंगी

Fri, 26 Jul 2024 11:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:05 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए चार दिन दिल्ली हाईवे पर बड़े वाहन नहीं चलेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों के लिए रूटों का निर्धारण किया गया है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024: heavy vehicles closed on Delhi Highway for four days, roadways will go alternate route
कांवड़ - फोटो : File Photo

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह दस बजे से सोमवार शाम छह बजे तक दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से  बंद रहेगा। इस दौरान हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन की आवाजाही होगी, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन पर सिर्फ कांवड़िये और उनके वाहन ही चलेंगे।

विज्ञापन


रोडवेज की बसें और भारी वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शुक्रवार सुबह दस बजे से मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। ये डायवर्जन सोमवार शाम तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। रोडवेज की बसें भी नहीं चलेंगी। बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांठ रोड पर भी भारी वाहनों और रोडवेज की बसों का संचालन बंद रहेगा। हरिद्वार, बिजनौर जाने वाली बसों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन
रामपुर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस, ट्रक आदि वाया-शाहबाद, बिलारी होकर कटघर थाना क्षेत्र में आजाद नगर मोड़ पर बने अस्थायी बस अड्डे पर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से रामपुर जाएंगे।

मुरादाबाद से रोडवेज बसों के लिए बिजनौर-हरिद्वार का रूट
मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बसें अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी। इसके लिए प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। यहीं से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट धामपुर होते हुए वाहन बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

मुरादाबाद से कार समेत हल्के वाहनों के लिए बिजनौर का रूट
मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जाने वाले हल्के वाहन टीएमयू से शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। मुरादाबाद-नूरपुर, बिजनौर रोड पर कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर हल्के वाहन को भी ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नहटोर होकर बिजनौर के लिए चलाया जाएगा। 

मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने वाली रोडवेज बसें

मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली और मेरठ जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन भी इसी रूट से चलेंगे।

अमरोहा से बरेली के लिए

अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बस व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर और बरेली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed