फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kant railway gate Incident

मां-भाई को तलाश रहीं मासूम राखी की आंखें 

Sat, 13 Aug 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Kant railway gate Incident
हादसा - फोटो : demo
 जिला अस्पताल की लाड़ली राखी के मासूमियत भरे सवाल नाना-नानी, मामा-मामी और मौसी को झकझोर रहे हैं। पांच साल की मासूम बार बार सवाल कर रही है उसकी मम्मी कहां है और छोटा गुल्लू भी दिखाई नहीं रहे है। मेरी मम्मी को बुलाकर लाओ। नानी और मामी कभी उसे टॉपी खिलाकर शांत करती हैं तो कभी बिस्किट देखकर बहला देते ही हैं। लेकिन उसके इन सवालों का जबाव किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन


कांठ में 17 जुलाई को घायल अवस्था में पड़ी मिली पांच साल की बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 दिन तक इमरजेंसी कक्ष के बेड नंबर 12 पर भर्ती रही इस मासूम बच्ची को स्टाफ  ने बहुत प्यार दिया था। नर्स बच्ची के लिए अपने घर से खाना बनाकर लाती थीं तो कर्मचारी बाजार से उसके  लिए खाने पीने के सामान व कपड़े खरीद कर लाते थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम बच्ची राखी को उसके नाना चिरंजी लाल निवासी पित्तापुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर उसे अपने घर ले गए थे। बच्ची के मामा और नानी ने बताया कि बच्ची की हालत में अब धीरे धीरे सुधार होने लगा है। अब अपनी मां और भाई को याद करने लगी है। वह बार बार और भाई के बारे में पूछती है। उससे मासूमियत भरे सवाल झकझोर रहे हैं। जिससे परिवार के लोगों की आंखें भर आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
मुरादाबाद। बिजनौर जिले के नजीबाबाद थानाक्षेत्र के पदारसपुर निवासी बलजीत की पत्नी गीता 17 जुलाई को कांठ रेलवे फाटक के पास अपने ढाई साल के बेटे गुल्लू और पांच साल की बेटी राखी को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूद गई थी। जिसमें महिला और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि राखी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे बिजनौर जिले के स्योहारा थानाक्षेत्र के पित्तापुर निवासी चिरंजीलाल ने घायल बच्ची की पहचान राखी के रूप में की थी। उन्होंने बताया था कि गीता के पति के अपनी भाभी से संबंध है। विरोध करने पर पति गीता के साथ मारपीट करता था।  


पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
मुरादाबाद। गीता के भाई ने फोन पर बताया कि वह कई बार नजीबाबाद थाने तहरीर लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि गीता का पति बलजीत लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है कि अगर उन्न्होंने उसके  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उनकी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed