फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanganas film Tejas will take off from Brassnagri airport

पीतलनगरी के हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी कंगना की फिल्म तेजस

Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
सार

मशहूर अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म तेजस मुरादाबाद के हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी। बुधवार को अभिनेत्री शूटिंग के लिए मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे पर पहुंची थीं।

विज्ञापन
Kanganas film Tejas will take off from Brassnagri airport
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

विस्तार

मशहूर अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म तेजस मुरादाबाद के हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी। बुधवार को अभिनेत्री शूटिंग के लिए मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। यहां कंगना के विमान से उतरते और विमान में चढ़ते हुए कुछ सीन शूट होने हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से इलाके को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल अभिनेत्री के तीन दिन तक शहर में रुकने की सूचना है। इसके लिए शहर के एक नामचीन होटल में उनके लिए कमरा भी बुक कराया गया है। वहीं मूंढापांडे हवाई अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा मूंढापांडे थाने की पुलिस और पीएसी ने संभाल रखा है।
विज्ञापन


बुधवार को अभिनेत्री छह लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ सेट पर पहुंचीं। उन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेकिन कड़ी सुरक्षा होने के कारण किसी को अंदर जाने का मौका नहीं मिला। एडीजी कानून व्यवस्था की तरफ से कंगना की सुरक्षा की बाबत मंगलवार शाम को एक पत्र भी जारी किया गया था। हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म शूटिंग के लिए शासन से अनुमति पत्र प्राप्त हुआ है। सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त क्षेत्र में किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed