{"_id":"69af324d818ace157507c5dc","slug":"kalash-yatra-taken-out-with-pomp-and-show-thakurdwara-news-c-278-1-smbd1008-102111-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गाजे-बाजे संग निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गाजे-बाजे संग निकाली कलश यात्रा
Tue, 10 Mar 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। नगर में श्री हरिकथा आदर्श सेवा समिति डिलारी के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।
नगर के रामलीला मैदान से कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान ने किया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं ने नगर के सभी के सभी मार्गों पर भ्रमण करते हुए उन रास्तों पर पड़ने वाले सभी मंदिरों में परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की।
रामलीला मैदान, मेन बाजार, बस स्टैंड, थाना गेट व डिलरा चौराहे तक भ्रमण करते हुए वापस भागवत कथा स्थल तक पहुंची। कथा वाचक स्वामी नरेंद्र आनंद सरस्वती ने विधि-विधान के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन कर प्रवचन शुरू किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अजय प्रताप, नीटू चौहान, आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर अनुपम शर्मा, सत्यवान सिंह ठाकुर, टेकपाल सिंह, दीपक कुमार, मेघराज सिंह, खड़ग सिंह, सतीश सेंगर, समिति के समस्त सदस्य सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।