{"_id":"66ba75e23a79e6bcbc0bd019","slug":"kalash-yatra-taken-out-on-the-inauguration-of-the-story-of-khatu-shyam-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-123807-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खाटू श्याम की कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खाटू श्याम की कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के गढ़ी मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय खाटू श्याम कथा व रुद्राक्ष महोत्सव आरंभ हुआ। कथा के अवसर पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
गढ़ी मंदिर में सात दिवसीय खाटू श्याम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कथा व्यास सत्यकाम कृष्ण गौर महाराज रथ पर सवार थे। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलश यात्रा का समापन गढ़ी मंदिर पर हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास ने कहा कि पूरी दुनिया में शीश के दानी खाटू नरेश की मान्यता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के कहने पर उन्होंने अपना शीश दान कर दिया था। खाटू श्याम की कृपा से मनुष्य के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
इस अवसर पर गजेंद्र यादव, उर्मिला यादव, पवन शर्मा, कमलेश, मोहित यादव, अमन शर्मा, पीतम, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद
-- -- -