{"_id":"57058db64f1c1bc767c8179b","slug":"jwellers-strike-over-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच खुला मंडी चौक सर्राफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच खुला मंडी चौक सर्राफा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में खुला सर्राफा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंतीस दिन की हड़ताल से टूटे सर्राफा कारोबारी हड़ताल से ‘बैक’ होने लगे हैं। बुधवार को शहर के सबसे बड़े सर्राफा बाजार मंडी चौक ने शाम पांच बजे हड़ताल समाप्त कर दुकानें खोल दी। हालांकि गंज बाजार के अध्यक्ष सहित पहुंचे सर्राफा कारोबारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रही हड़ताल का हवाला देते हुए दुकानें खोलने का जमकर विरोध किया।
मंडी चौक कमेटी के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए। खूब विरोध हुआ लेकिन मंडी चौक का बाजार खुल गया। अब गंज बाजार सर्राफा एसोसिएशन गुरुवार की सुबह हड़ताल जारी रखने पर फैसला लेगा।
शाम चार बजे श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक की अगुवाई में लाइनपार सर्राफा कमेटी, ज्लेवर्स एसोसिएशन मंडी चौक, स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों और कारोबारियों की बैठक शुरू हुई। करीब पौन घंटे चली बैठक में तय हुआ कि तालाबंद हड़ताल कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी जाए और दुकानें खोल दी जाएं।
विज्ञापन
मंडी चौक में बैठक में यह चर्चा चल ही रही थी कि गंज बाजार सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल की अगुवाई में गंज बाजार के सर्राफा कारोबारी मंडी चौक पहुंच गए। स्टेट और नेशनल स्तर पर हड़ताल जारी होने की बात कही लेकिन मंडी चौक सर्राफा कमेटी ने हड़ताल वापस करते हुए शाम पांच बजे दुकानें खोल दी।