{"_id":"56fda04f4f1c1b5a51f0010a","slug":"jwellers-hoop-mp-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों ने घेरा सांसद का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों ने घेरा सांसद का घर
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में सांसद का घेराव करते सर्राफा कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा कारोबारियों ने गुरुवार को सांसद सर्वेश सिंह के आवास का घेराव किया। वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा हाय हाय के नारे लगाए। सांसद सर्वेश सिंह ने कारोबारियों के सामने ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से फोन पर मुलाकात का समय लिया।
दो अप्रैल को सांसद सर्वेश सिंह के साथ सर्राफा कारोबारी भी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी परेशानी रखेंगे। अपराह्न करीब सवा दो बजे सर्राफा कारोबारी जुलूस के रूप में सांसद सर्वेश सिंह के बुद्धिविहार स्थित आवास पर पहुंचे।
सांसद आवास के सामने ही भाजपा और वित्तमंत्री हाय हाय के नारे लगाने लगे। उस समय सांसद अपने गांव में थे। इस पर कारोबारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले से बात हो चुकी थी तो फिर सांसद गांव क्यों चले गए? गांव से सांसद के आते ही व्यापारी और जोश में नारेबाजी करने लगे। सांसद ने व्यापारियों को शांत कराया और उनकी बात सुनी।
विज्ञापन
श्री सर्राफा व्यापारी कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि हमने वोट देकर आपको संसद भेजा है तो हमें इंसाफ दिलाने की जिम्मेदारी भी आपकी है। नीरज अग्रवाल ने कहा कि 2 अप्रैल को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सांसद के साथ पूर्वाह्न 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलेगा।