{"_id":"674b7497275216f8180580d7","slug":"judicial-inquiry-commission-team-reached-moradabad-will-be-careful-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-533720-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम, आज जाएगी संभल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम, आज जाएगी संभल
विज्ञापन
मुरादाबाद। न्यायिक जांच आयोग की टीम शनिवार शाम मुरादाबाद पहुंची। सर्किट हाउस में रुकी टीम रविवार को संभल जाएंगी। जहां 24 नवंबर को हुए बवाल की जांच करेगी। वहीं कमिश्नर और डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोग के सदस्यों से मुलाकात की।
24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद का सर्वे करने टीम पहुंची तो बवाल हो गया था। इस बवाल में पांच लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच करने के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा, सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन और रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव अमित मोहन बनाए गए। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन सर्किट हाउस पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल टीम से मुलाकात करने सर्किट हाउस गए। उन्होंने अधिकारियों से कुछ देर तक बातचीत की। कमिश्नर ने बताया कि आयोग की टीम रविवार को संभल जाएगी। स्थिति का जायजा लेने के बाद आयोग नोटिस जारी कर लोगों से पूछताछ करेगा।