फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Judicial facilities will be available at e-service centers, justice chariots will run from village to village

Moradabad News: ई-सेवा केंद्र पर मिलेंगी न्यायिक सुविधाएं, गांव गांव दौड़ेगा न्याय रथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Judicial facilities will be available at e-service centers, justice chariots will run from village to village
मुरादाबाद। वादकारियों और अधिवक्ताओं के लिए जिला न्यायालय परिसर में डिजिटल सुविधा की शुरुआत हो गई। शनिवार को मुरादाबाद के प्रशासनिक जज एवं हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने नए ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने अदालत परिसर में पौधरोपण करने के बाद विधिक जागरूकता वाहन (न्याय रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के जरिए गांव-गांव न्याय की ज्योति जलाई जाएगी।
विज्ञापन

समारोह में न्यायमूर्ति तिवारी ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ई-सेवा केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को मुकदमों की स्थिति, आदेशों की प्रमाणित प्रतिलिपि, ऑनलाइन सेवाएं और अन्य न्यायिक सुविधाएं एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेंगी। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिनमें डिजिटल साक्षरता या प्रौद्योगिकी तक पहुंच की कमी है। जनपद न्यायाधीश सैयद माऊज बिन आसिम कहा कि यह प्रचार वाहन विधिक जागरूकता के क्षेत्र में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस दाैरान जिला जज ने न्यायमूर्ति तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति की बैठक
मुरादाबाद। कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और बार के बीच सद्भावपूर्ण संबंध अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed