फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jitendra traped police in dacoit story in 18 hours

पति ने 18 घंटे तक डकैती की कहानी में उझलाए रखी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
jitendra traped police in dacoit story in 18 hours
मुरादाबाद। हत्यारोपी जितेंद्र कक्षा पांच तक पढ़ा लिखा है। समाज और बिरादरी में भी लोगों से मिलना जुलना भी सामान्य था। सुबह को घर से फर्म और शाम को फर्म से वापस घर पहुंचने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं। बावजूद इसके जितेंद्र ने वारदात की ऐसी साजिश रच डाली जिसे सुलझाने में पुलिस को 18 घंटे लग गए। आरोपी पति ने अपने ही घर में वारदात की जो कहानी रची। उससे लोग हैरान थे। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में लूटपाट करवा दी और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को सबक सिखाना चाहता था। इस घटना से वह खुद बचना भी चाहता था। पूछताछ में सामने आया कि उसने कुछ दिन पहले ही मलकद्दा गांव में हुई घटना की कहानी सुनी थी। जिसमें सफाई कर्मचारी ने अपने ही घर में वारदात करवाकर पत्नी पर हमला कराया था। उसी तर्ज पर आरोपी ने अपने घर में वारदात कराने को साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। तीन अन्य आरोपियों को उसने अपने घर बुलाकर वारदात कराई थी। आरोपी ने अपने तीनों साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में लेकर बाइक व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। बुधवार को पुलिस इस वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

रात ग्यारह बजे ही कर दी थी मंजू की हत्या
मुरादाबाद। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथ कम करने वाले तीन युवकों के साथ मिलकर तय किया था कि वह उन्हें बाइक, जेवर और नगदी देगा। इसके बाद वह उसके हाथ पैर बांधकर दरवाजा बंद कर सामान लेकर चले जाएं। योजना के मुताबिक ग्यारह बजे बदमाश घर पहुंच गए थे और घर में घुसते ही मंजू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी सामान लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक में की थी महिला की हत्या
मुरादाबाद। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के विवाहेतर संबंध हैं। इसके अलावा मंजू उलटा उस पर ही शक करती थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा रहता था। आये दिन होने वाले झगड़े से छुटकारा पाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed