फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   je of electric corporation arrested

बिजली निगम का जेई 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

भोजपुर थाने में आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।डिलारी के जटपुरा गांव निवासी नाजिम के मकान के बाहरी हिस्से में वेल्डिंग की दुकान है। शनिवार दोपहर निरीक्षक विजय कुमार सिंह और नवल मारवाह की टीम ने जाल बिछाकर जेई पंकज शर्मा को सुल्तानपुर दोस्त बिजली उपकेंद्र में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पूजा करने के बाद जेई अपनी कुर्सी पर बैठा और उसने सबसे पहले रिश्वत ली।

विज्ञापन
je of electric corporation arrested

विस्तार

मुरादाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार दोपहर सुल्तानपुर दोस्त स्थित बिजली उपकेंद्र पर तैनात जेई पंकज शर्मा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जेई ने किसान से कॉमर्शियल कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। भोजपुर थाने में आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डिलारी के जटपुरा गांव निवासी नाजिम के मकान के बाहरी हिस्से में वेल्डिंग की दुकान है। उसने कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसकी फाइल जेई पंकज शर्मा के पास लंबित है। नाजिम ने संपर्क किया, लेकिन जेई ने फाइल पास करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी थी। जिससे परेशान होकर नाजिम ने एंटी करप्शन ब्यूरो दफ्तर में जेई की शिकायत की। शनिवार दोपहर निरीक्षक विजय कुमार सिंह और नवल मारवाह की टीम ने जाल बिछाकर जेई पंकज शर्मा को सुल्तानपुर दोस्त बिजली उपकेंद्र में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम आरोपी और पीड़ित लेकर भोजपुर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जेई पंकज शर्मा गाजीपुर के सदर थानाक्षेत्र के मुगलानी चक मोहल्ला निवासी है। वर्तमान में ठाकुरद्वारा के तिकोनिया पार्क के पास किराये पर रहता है। भोजपुर थाने में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिम ने बताया कि शुक्रवार को जेई ने उससे कहा था कि शनिवार को पंद्रह हजार रुपये लेकर आ जाना। तुरंत फाइल पास कर दूंगा। नाजिम और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सुल्तानपुर दोस्त गांव स्थित उपकेंद्र पर पहुंची। नाजिम दफ्तर में पहुंच गया तो जेई ने कहा कि अभी विश्वकर्मा की पूजा चल रही है। एक बजे ही रिश्वत लूंगा। पूजा करने के बाद जेई अपनी कुर्सी पर बैठा और उसने सबसे पहले रिश्वत ली। इसी दौरान उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed