{"_id":"5f569c8d8ebc3e44c3343129","slug":"jayaprada-statement-record-after-court-direction-city-news-mbd361876135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की फटकार के बाद विवेचक ने दर्ज किए अभिनेत्री जयाप्रदा के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की फटकार के बाद विवेचक ने दर्ज किए अभिनेत्री जयाप्रदा के बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार विवेचक ने अभिनेत्री जयाप्रदा के बयान दर्ज कर लिए हैं। विवेचक ने इस संबंध में कोर्ट में हाजिर होकर लिखित में जानकारी दी और साथ ही कहा कि वह विवेचना पूरी करने जल्द चार्जशीट भी दाखिल कर देंगे।
रामपुर में सिविल लाइंस थाने में पुरानी आवास विकास कालोनी निवासी मुस्तफा हुसैन ने पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, सांसद डा. एसटी हसन, सैयद आरिफ हसन और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि 30 जून 2019 को कटघर क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कालेज में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस केस की विवेचना रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। निरीक्षक तेजेंद्र सिंह यादव केस के विवेचक हैं। कोर्ट ने उन्हें अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे। पिछली तारीख 22 अगस्त को विवेचक को अभिनेत्री जयाप्रदा के बयान दर्ज न होने पर कोर्ट ने फटकार लगाई थी। तब विवेचक ने तर्क दिया था कि जयाप्रदा हैदराबाद में हैं। उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। सोमवार को विवेचक कोर्ट में हाजिर हुए। विवेचक ने कहा कि उन्होंने जया प्रदा के बयान दर्ज कर लिए हैं। अपर शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर ने बताया कि अब इस मामले में 22 सितंबर को सुनवाई होगी।