फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jats will not be misled by Bhupendra Singh and Jayant: Harendra Malik

भूपेंद्र सिंह और जयंत के बहकावे में नहीं आएंगे जाट: हरेंद्र मलिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Jats will not be misled by Bhupendra Singh and Jayant: Harendra Malik
मुरादाबाद। मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने बुधवार को मुरादाबाद में कहा कि जाट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और जयंत चौधरी के बहकावे में कभी नहीं आएंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह किसी जाति धर्म के नेता नहीं थे बल्कि एक विचार धारा थे।
विज्ञापन

सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि हाथरस कांड प्रशासनिक चूक है। इसके लिए डीएम और एसएसपी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं लेकिन कार्रवाई एसडीएम और सीओ पर की गई है। अच्छा काम होने पर इनाम पाने के लिए डीएम और एसएसपी आगे आते हैं तो इस मामले भी आगे आना चाहिए। साइंस के युग में इस तरह के आयोजनों को अनुमति देना कितना उचित है। ये सरकार को खुद सोचना चाहिए। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से सेना के जवानों का बलिदान हो रहा है। जाट कभी भाजपा कैडर वोट नहीं रहा वरना मैं सपा से सांसद नहीं चुना जाता। उन्होंने कहा कि हम सभी चौधरी चरण सिंह के मानने वाले लोग हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की सपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article