फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jashan-e- juba on 27 august

27 अगस्त को होगा जश्न-ए-जुबां का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
jashan-e- juba on 27 august
मुरादाबाद। साहित्य में विशेष पहचान रखने वाले शहर मुरादाबाद में जश्न-ए-जुबां (उत्सव भाषा का) कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को होगा। शनिवार देर शाम मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने, नवगीतकार माहेश्वर तिवारी और शायर मंसूर उस्मानी ने कार्यक्रम के लोगो का विमोचन किया। यह आयोजन योमीना फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समन्वयक और फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजलि चौहान ने बताया कि 27 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे पंचायत भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। पांच अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम जश्न-ए-जुबां सम्मान की भी घोषणा की जाएगी। संयोजक अभिनव %अभिन्न% ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रोफेसर वसीम बरेलवी, डॉ. मधु चतुर्वेदी, नूर ककरालवी, पंडित जमुना प्रसाद उपाध्याय, मदन मोहन दानिश, पवन कुमार, आलोक श्रीवास्तव, मनीष शुक्ल, डॉ. राहुल अवस्थी, कुंवर रंजीत चौहान, डॉ. सोनरूपा विशाल, जिया जमीर, मयंक शर्मा रचनापाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed