फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jan Chaupal will eliminate the distance between the police and the public

जन चौपाल से मिटेगी पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jan Chaupal will eliminate the distance between the police and the public
मुरादाबाद। पब्लिक और पुलिस के बीच की दूरी मिटाने के लिए जन चौपाल लगाई जाएंगी। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी। इसके जरिये पुलिस अपराध रोकने में जनता का सहयोग लेगी।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि जनपद के सभी सीओ अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जन चौपाल का आयोजन करेंगे। हलके में तैनात सभी पुलिस कर्मी बीट-बुक के साथ जन चौपाल में मौजूद रहेंगे। जन चौपाल में ग्राम प्रधान, पार्षद, सभासद व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ ही चौकीदार, पुलिस पेंशनर, पुलिस मित्र, स्थानीय पुजारी व मौलवी की मौजूदगी अनिवार्य होगी। जिसमें आपसी संवाद व कानून व्यवस्था पर परिचर्चा होगी। विशेष समस्या व उसके समुचित निस्तारण की रूपरेखा भी जन चौपाल में तय होगी। इस दौरान वूमन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-यूपी-112, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान लाइसेंस धारक व्यक्तियों का भी मौके पर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed