{"_id":"5d93bacf8ebc3e939d46adf6","slug":"jam-in-moradabad-city-news-mbd324266992","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की वजह से लगा जाम, रेंग कर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की वजह से लगा जाम, रेंग कर चले वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
परीक्षा छूटते ही स्टेशन रोड पर लगा जाम
क्रासर
- करीब 15 हजार परीक्षार्थियाें ने दी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में मंगलवार को करीब 15 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा खत्म होने के बाद स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस को लगाया गया, करीब दो घंटे बाद वाहन चालकों को जाम से निजात मिली।
जिले में 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में मंगलवार सुबह दस से दोपहर बारह बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि परीक्षा की वजह से दूसरे जनपदों से परीक्षार्थी शहर में आए। जिसकी वजह से करीब साढे़ तीन हजार अतिरिक्त वाहन बढ़ गए। जब परीक्षा खत्म हुई तो सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लग गया। खासतौर पर स्टेशन रोड, पीलीकोठी चौराहा, फव्वारा तिराहा, लोकोशेड पुल पर जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।