{"_id":"66c3df74a145aa9c3d065bf4","slug":"jam-bond-on-rakhi-festival-moradabad-news-c-282-1-rmp1001-128181-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राखी के त्योहार पर जाम का बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राखी के त्योहार पर जाम का बंधन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर सोमवार को सुबह से ही सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण लोग धक्कामुक्की करते दिखे। वहीं शहर से लेकर देहात तक की सड़कों पर भी बाइक, कार, ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो के चलते दिनभर लोग जाम से जूझते नजर आए। रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसें चलाने के दावे और प्रशासन द्वारा किए गए सभी इंतजाम धरे रह गए। भाइयों के घर जा रही बहनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
शासन ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। सोमवार को रोडवेज बसों में सीट के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। मुफ्त यात्रा होने के कारण बसों में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा रही। रोडवेज बस स्टैंड पर दिनभर भीड़ लगी रही। डिपो की बसों के अलावा बाहर से आने वाली बसों में भी चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ रही। भारी भीड़ के चलते यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही।
वहीं त्योहार के चलते सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या भी काफी ज्यादा रही। इसके चलते दिनभर शहर में जाम के हालात बने रहे। निजी कार और बाइक सवारों को भी घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ा। इसके अलावा स्वार, टांडा, मिलक, बिलासपुर क्षेत्रों में भी भीड़ के चलते जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीपचंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली और बरेली के अलावा बिलासपुर, स्वार, टांडा मार्ग पर भी अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं। त्योहार पर भीड़ काफी ज्यादा होने की वजह से लोगों को कुछ परेशानी हुई।
-- -- -- -- -- -- --
खुलते ही जाम की जद में आया हाईवे
सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के बाद सुबह करीब 10 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे की दोनों लेन पर सभी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके चलते हाईवे पर जाम के हालात बन गए। दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि, कुछ समय बाद हालात समान्य हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- --
रात 12 बजे तक महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं ने बसों में मुफ्त यात्रा की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निजी बस चालकों ने वसूला अतिरिक्त किराया
ट्रेन और रोडवेज बसों के अलावा सोमवार को प्राइवेट बसों में काफी भीड़ रही। रोडवेज बसों में सीट न मिलने पर यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। जिसके चलते बस चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। मजबूरी में यात्रियों अधिक किराया देकर सफर करना पड़ा। इसके अलावा ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो चालकों ने भी कई मार्गों पर अतिरिक्त किराया वसूल किया।
-- -- -- -- --
शाहबाद में 10 किमी. लंबे जाम में फंसी रहीं पांच एंबुलेंस
शाहबाद। रक्षाबंधन पर सोमवार को शहर में मुख्य मार्ग पर करीब दस किमी. लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए। वाहन चालकों के बीच नोकझोंक होती रही। जाम में पांच एंबुलेंस भी फंस गईं, इससे मरीज भी परेशान हुए। मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था में लगे दो होमगार्ड बेबस नजर आए। दोपहर करीब दो बजे से जाम लगना शुरू हुआ। शाहबाद-आसफपुर रोड, शाहबाद-आंवला रोड और बिलारी-रामपुर रोड पर करीब दस किमी. लंबा जाम लग गया। जाम में लोग गर्मी से बेहाल हो गए। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम खुल पाया। संवाद