Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It is advised to apply fertilizer in balanced quantity at the time of sowing.

Moradabad News: बुआई के समय संतुलित मात्रा में खाद डालने की दी सलाह

Fri, 05 Dec 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 05 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
It is advised to apply fertilizer in balanced quantity at the time of sowing.
ठाकुरद्वारा। कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के तहत ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी व निवेश मेले का आयोजन किया। गोष्ठी में किसानों की संख्या कम रही। वहीं समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं विभाग के वस्तु विशेषज्ञ रामगोपाल सिंह ने बतयाा कि कर्मचारी और महिलाएं भी किसान हैं। गोष्ठी में प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। पूर्व कृषि वस्तु विशेषज्ञ महाराज सिंह यादव, कृषि विज्ञान केंद्र मलपुरा से आए शिव शंकर वर्मा और पुष्पराज यादव ने किसानों को आधुनिक खेती से अधिक उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेती में कम से कम केमिकल का प्रयोग होना चाहिए। फसल बोते समय संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग करने की सलाह दी गई। जैविक खाद को भूमि की उत्पादक क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे अधिक प्रभावी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिंक सल्फेट का फसल में इस्तेमाल करने से तिलहन की खेती का उत्पादन बढ़ जाता है। गेहूं और तिलहन की खेती में लगने वाली बीमारियों और उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। खेती संबंधी और भी महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी गई। गोष्ठी में कृषि वस्तु विशेषज्ञ मुनेश कुमार ने भी विचार रखे। फोटो 1 ठाकुरद्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed