फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Issue of rigging in nutrition distribution raised

Moradabad News: पोषाहार वितरण में धांधली का उठा मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Issue of rigging in nutrition distribution raised
कुंदरकी। क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में धांधली, पात्रों के राशनकार्ड काटने, पेंशन के नाम पर अवैध वसूली आदि का सदस्यों ने मुद्दा उठाया। विधायक रामवीर सिंह ने सदन में ही अधिकारियों से सदस्यों की शिकायत पर जवाब मांगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नगमा जिलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले बीडीओ राजेंद्र सिंह ने गत बैठक की कार्यवाही और विकास कार्याेंं के बारे में सदन को अवगत कराया। सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं सदन में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, लोनिवि, पंचायत, आपूर्ति, विकास, लघु सिंचाई आदि विभागाें के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं से सदन को अवगत कराया। सदन में इमरतपुर फखरूद्दीन के प्रधान दिलशाद हुसैन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्र महिलाओं और बच्चों के लिए पोषाहार वितरण में धांधली की जाती है। जिसको रोका जाए। साथ ही ब्लॉक कार्यालय में पात्र ग्रामीणों से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। सैफपुर चित्तू के प्रधान पति सुभान अली ने पात्रों के राशनकार्ड काटने और मनरेगा कार्याें के दौरान बंद चकरोड की समय से पैमाइश न होने की शिकायत रखी।
विज्ञापन

रसूलपुर हमीर के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उवैद ने कहा कि उनके गांव के अनुसूचित जाति वर्ग के राशन डीलर का पद चार साल पहले से आरक्षित है, लेकिन कोई अनुसूचित वर्ग का व्यक्ति गांव में निवास नहीं करता है। जिसकी वजह से निकटवर्ती ग्राम जाफरपुर में राशन की दुकान चल रही है। इसलिए समस्या का समाधान होना चाहिए। सदन में ही भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों से प्रधान और बीडीसी की शिकायतों को लेकर जवाब तलब लिया और समाधान का भरोसा दिलाया। संचालन वीडीओ प्रदीप राठी ने किया। सदन में ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, नफीसुल हसन फौजी, गुलाम रब्बानी, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप और बबलू सिंह, बृजेश लोधी, हाजी जुनैद, अमर सिंह सैनी, अब्बास अली खां, जहान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed