फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IS doing misguide to youth

प्रदेश्ा के नौजवानों को बरगला रहा आईएस

Sun, 24 Jan 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
IS doing misguide to youth
दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएस उत्तर प्रदेश में भी अपना नेटवर्क तैयार कर रहा है। सोशल साइट को ‘हथियार’ बनाकर नौजवानों को बरगलाया जा रहा है। उत्तराखंड से हुईं संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कई नौजवान दुर्दांत आतंकी संगठन के संपर्क में हैं।
विज्ञापन




खुफिया इनपुट के बाद पहले से संवेदनशील मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों के कप्तानों को होटल, सराय, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली हर हरकत पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। एनआईए और एटीएस की टीम ने कुछ दिन पहले हरिद्वार के रुड़की में छापामारी कर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन




इनसे पूछताछ में खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि यह संदिग्ध उत्तराखंड में वारदात करने की फिराक में थे। यहां से मिली जानकारी के बाद टीमों ने देश में कई जगह दबिश दी। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलों में आईएस के नेटवर्क को खंगालने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा एटीएस की टीम वेस्ट यूपी के जिलों में लगातार ‘आपरेशन सर्च’ चला रही है। क्योंकि रुड़की में पकड़े गए संदिग्ध वेस्ट यूपी के जिलों से होते हुए वहां तक पहुंचे थे। यहां रहकर संदिग्ध अपना नेटवर्क तैयार कर रहे थे। कुछ लोग उनके संपर्क में थे। जिनके जरिये वह युवकों को अपने साथ शामिल करने की तैयारी कर रहे थे।



इतना ही नहीं वह आईएस के आकाओं को भी पल पल की जानकारी पहुंचा रहे थे। खुफिया एजेंसियों को ये भी कहा गया है कि वह वेस्ट यूपी में उन लोगों पर भी निगाह रखें जो पहले आतंकियों से रिश्तों के शक में पकड़े जा चुके थे। मुरादाबाद मंडल के संभल जिले से दो आतंकी कुछ दिन पहले ही पकड़े गए थे। जबकि बिजनौर से फरार हुए आतंकियों का आज तक सुराग नहीं लग पाया है।




"खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर मुरादाबाद के पूरे रेंज में आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर चौकसी बढ़ाई गई है। सभी जिलों के कप्तानों को जिले के ढाबों, होटलों, सराय, सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली हर संदिग्ध हरकत पर नजर रखने को कहा गया है। 26 जनवरी के मद्देनजर पुलिस को खास तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है।"
ओंकार सिंह, डीआईजी मुरादाबाद रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed