{"_id":"699b580f8b3a1e128004a2ac","slug":"investigation-into-allegations-of-fraud-against-akbarpur-village-head-moradabad-news-c-278-1-smbd1008-102075-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अकबरपुर ग्राम प्रधान पर लगाए धांधली के आरोपों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अकबरपुर ग्राम प्रधान पर लगाए धांधली के आरोपों की हुई जांच
Mon, 23 Feb 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। ग्राम पंचायत अकबरपुर में प्रधान फिरदोस जहां के द्वारा कराए गए विकास कार्यों सहित बिना मजदूरी किये मनरेगा की मोटी रकम अपने समर्थक के खाते में ट्रांसफर करने, पंचायत भवन के सामने तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर दो बार मोटी धनराशि निकालने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए है। कार्यों में धांधली के आरोप के बाद जांच अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व शिकायत कर्ता अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। जांच अधिकारी ने शिकायत कर्ताओं की शिकायत के अनुसार बिंदुवार जांच की। जांच के दौरान दोनों पक्षों में जम कर नोंकझोंक हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। जांच अधिकारी ने बताया जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी ।
विज्ञापन
