फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Interns protest at Homeopathic Medical College; OPD shut.

Moradabad News: होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंटर्न का प्रदर्शन, ओपीडी बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Interns protest at Homeopathic Medical College; OPD shut.
मुरादाबाद। राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुष इंटर्नशिप स्टाइपेंड को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बीएचएमएस इंटर्न और छात्र-छात्राओं ने स्टाइपेंड 7500 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की। विरोध के चलते ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न्स लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले उन्होंने मार्च निकाला था। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया। बृहस्पतिवार को कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। इंटर्न का कहना है कि बीएचएमएस की कंप्लसरी रोटेट्री इंटर्नशिप में 6 महीने कॉलेज और 6 महीने जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में रोटेशन पर ड्यूटी करनी पड़ती है। इस दौरान इंटर्न दिन-रात मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देते हैं। वे हेल्थकेयर सिस्टम का अहम हिस्सा हैं, फिर भी उन्हें मात्र 7,500 रुपये दिया जा रहा है, जो महंगाई और काम के बोझ के हिसाब से नाकाफी है। छात्रों ने कहा कि समान मेहनत और समान जिम्मेदारी के बावजूद स्टाइपेंड में भारी अंतर भेदभाव है। इस दौरान डॉ. मोनू मौर्या, डॉ. प्रकृति मौर्या, प्रवीण ठाकुर, डॉ. तेजस्विनी, डॉ. अजीम, डॉ. श्रुतिकीर्ति, डॉ. साहिल, डॉ. प्राची, डॉ. शिव कुमार, डॉ. कौशिक आनंद, डॉ. पुनीत, डॉ. सिमरन राज, डॉ. विभूति शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मरीज रहे परेशान
ओपीडी में उपचार न मिलने की वजह से मरीज परेशान रहे। मरीज सुशीला देवी ने कहा कि मेरी पैरों में दर्द है। यहां से उपचार चल रहा है। आज दवा लेने के लिए आई थी, लेकिन ओपीडी नहीं चली। एक घंटे से इंतजार किया है। मरीज क्रांति ने कहा कि मैं बैसाखी के सहारे चलती हूं और लाकड़ी से आई हूं। पिछले एक साल से यहां पर उपचार करवा रही हूं, लेकिन बृहस्पतिवार को हड़ताल के कारण दवा नहीं मिली। अब बिना दवा के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed