फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Internal security increased, surveillance from bridge to hospital

Moradabad News: आंतरिक सुरक्षा बढ़ाई, पुल से लेकर अस्पताल तक निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Internal security increased, surveillance from bridge to hospital
मुरादाबाद। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिलों की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग करने के साथ ही थाने, चौकी से लेकर पुल और बड़े संस्थान, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में गश्त कर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह किसी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय से आदेश मिलते ही शासन ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अलर्ट कर दिया है कि वह अपने जिले में बड़े संस्थानों की चौकसी बढ़ाएं। मुरादाबाद मंडल के जिलों में थाने, चौकी से लेकर, बड़े स्कूल कॉलेज, हॉस्टल, जिला अस्पताल में 24 घंटे पुलिस तैनात करने के आदेश दिए हैं। मुरादाबाद में भी जिला अस्पताल, पुलिस अकादमी, पीटीसी, पीटीएस, 23वीं पीएसी, 24वीं पीएसी, नौवीं वाहिनी पीएसी, जिला जेल, कलक्ट्रेट, कचहरी, पीवीआर मॉल, वेव मॉल, विवेकानंद अस्पताल, कॉसमॉस अस्पताल, साईं अस्पताल, टीएमयू, एमआईटी, सोनकपुर ओवर ब्रिज, अगवानपुर पुल, लोकोशेड पुल, डबल फाटक पुल, संभल फाटक पुल, जामा मस्जिद पुल, चट्टा पुल, गुलाबबाड़ी रामगंगा पुल, एमडीए दफ्तर समेत धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाले इलाके और बाजार, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डाे के अलावा थाने और चौकी की भी निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। यहां चौबीस घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि मंडल में चौकसी बढ़ाई गई है। सभी जिलों में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों की निगरानी के लिए पुलिस लगातार चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed