फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Instructions for preparation of pre board exam by completing the syllabus in a week

एक सप्ताह में पाठ्यक्रम पूरा कर प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Instructions for preparation of pre board exam by completing the syllabus in a week
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आखिरी चरण शुरू हो गया है। परिषद ने माध्यमिक विद्यालयों को एक सप्ताह में पाठ्यक्रम पूरा कर प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि तैयारी पूर्ण करने के लिए अब विद्यालयों में रिवीजन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से 16 जनवरी से फिर से विद्यालय बंद कर दिए गए थे और विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई। इसके कारण पाठ्यक्रम अधूरा रहने के अलावा कक्षा नौ और 11 की वार्षिक गृह परीक्षाओं के आयोजन की तारीख भी निर्धारित नहीं हो पाई थीं। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को फरवरी के अंतिम सप्ताह तक प्री बोर्ड की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने, मार्च माह के दूसरे सप्ताह तक कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षा करानी हैं। ताकि परीक्षाओं के बाद प्री बोर्ड परीक्षाओं की लिखित-प्रयोगात्मक परीक्षाओं के प्राप्तांकों को मार्च के दूसरे सप्ताह में और कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं के प्राप्तांक मार्च माह के तीसरे सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।
विज्ञापन

बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग पूरा हो गया है। अब पूरा ध्यान जहां पाठ्यक्रम शेष हैं, वहां एक सप्ताह में पाठ्यक्रम पूरा कर बोर्ड परीक्षा के हिसाब से तैयारी करवाने पर है। इसमें नियमित रिवीजन के अलावा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टॉपिक और प्रश्नों का अभ्यास करवाया जाए। प्रयोगात्मक कार्य भी कराए जाएंगे ताकि बोर्ड द्वारा परीक्षक को भेजने पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण हो। बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्यों से सूचना मांगी है कि उनके यहां पर पाठ्यक्रम पूरा हुआ है या नहीं, कितना फीसदी पाठ्यक्रम पूरा हो गया है और जो बाकी है, उसे कब तक पूरा करा लेंगे। संबंधित प्रारूप में सूचना बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामा कुमार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed