फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Instead of junk food, feed vegetable soup to children at home

Moradabad News: जंक फूड नहीं, बच्चों को घर पर पिलाएं वेजिटेबल सूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Instead of junk food, feed vegetable soup to children at home
मुरादाबाद। आजकल बच्चों में सबसे ज्यादा समस्या जंक फूड खाने से होती है। पेट की बीमारियों से लेकर तमाम तरह के इंफेक्शन के मामले सामने आते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि बच्चों को घर पर ही उनकी पसंद का खाना खिलाएं। उन्हें वेजिटेबल सूप बनाकर पिलाएं। नूडल्स में भी सब्जियों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

यह सलाह शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक गर्ग ने दी है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे बच्चे को घर का खाना खिलाने की आदत डालें। छह माह के बाद पांच साल तक एच-1 एन-1 वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही अन्य टीकों का भी ख्याल रखें। छह माह तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। डॉ. प्रतीक गर्ग ने पाठकों के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

----

सवाल : मेरे बड़े बेटे की उम्र छह साल व छोटे की तीन साल है। दोनों को जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम की समस्या हो जाती है व वजन भी कम है। हमें क्या करना चाहिए? - मो. आजम, जाहिद नगर करूला
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जो उम्र के साथ बढ़ती है। इसलिए परेशान न हों और टीकाकरण समय से कराते रहें।

सवाल : मेरी बेटी चार माह की है। उसकी गर्दन पर लाल दाने व इंफेक्शन हो गया है। कृपया कोई उपाय बताएं। - अजय दिवाकर, लाइनपार
जवाब : देखे बिना यह तय कर पाना मुश्किल है कि यह फंगल इंफेक्शन है या वायरल इंफेक्शन। आप अपने डॉक्टर को दिखाकर सलाह लें।

सवाल : मेरा बेटे की उम्र छह साल है। उसकी लंबाई व वजन उसके साथ के बच्चों से कम है। खाना भी ठीक से नहीं खाता। बाहर की चीजें खाना पसंद करता है। क्या करें जिससे बच्चे की ग्रोथ में सुधार हो? - हरिओम सिंह, चंद्र नगर
जवाब : बच्चे की भूख ठीक है तो उसे घर पर ही उसके पसंद की चीजें बनाकर खिलाएं। दूसरे बच्चों से तुलना न करें, हर बच्चे की ग्रोथ अलग-अलग होती है।

सवाल : मेरा बेटा 10 साल का है। उसे तीन दिन से ठंड लगकर बुखार आ रहा है। दवा चल रही है लेकिन पूरी तरह आराम नहीं है। सर्दी में हर बार उसकी तबीयत खराब हो जाती है। - प्रवेश चौहान, हरपाल नगर

जवाब : यह नॉर्मल वायरल इंफेक्शन हो सकता है। बुखार तेज है और लंबा चलता है तो टाइफाइड या मलेरिया हो सकता है। इसलिए जांच करानी जरूरी है।

सवाल : मेरा बेटा चार माह का है। वह बोतल से दूध पीता है। उसे पिछले तीन दिन से स्टूल बहुत टाइट हो रहा है। दर्द के कारण उसे बहुत परेशानी होती है। इसे कैसे ठीक किया जा सकता है? - नरेंद्र तोमर, जीएमडी रोड
जवाब : छह माह तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। स्टूल ठीक करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हो सकते हैं लेकिन उचित होगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed