फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspected sugarcane survey work in villages

Moradabad News: ग्रामों में गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Inspected sugarcane survey work in villages
बिलारी। गन्ना विकास परिषद के निरीक्षक संजीव कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई ग्रामों में गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उधर, जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर गन्ना सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद क्षेत्र में आने वाले 271 ग्रामों में लगभग 17 हजार हेक्टेयर रकबे में खड़ी गन्ने की फसल का सर्वे 30 जून तक पूरा किया जाना है। गन्ना परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 90 ग्रामों में लगभग छह हजार हेक्टेयर रकबे का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। बिलारी चीनी मिल क्षेत्र में बसंतकालीन बोआई 8500 हेक्टेयर और शरदकालीन बोआई 1300 हेक्टेयर रकबे में हुई है। करीमगंज चीनी मिल क्षेत्र में बसंतकालीन बोआई 1000 हेक्टेयर और शरदकालीन बोआई 270 हेक्टेयर रकबे में हुई है। मझावली चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने की बसंतकालीन बोआई 950 हेक्टेयर और शरदकालीन बोआई 190 हेक्टेयर रकबे में हुई है।
विज्ञापन


गन्ना परिषद निरीक्षक ने बताया कि गन्ना विकास परिषद और चीनी मिलों की संयुक्त टीमें गांव-गांव जाकर गन्ने की फसल का सर्वे कर रही है। सर्वे में बिलारी चीनी मिल की 18, करीमगंज चीनी मिल की पांच और मझावली चीनी मिल की चार टीमें लगाई गई हैं। टीमों को गन्ना किसानों को मौके पर ही सर्वे स्लिप जारी करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि गन्ने के पौधे का सर्वे और गन्ने की पेड़ी का सत्यापन कराया जा रहा है। निरीक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय आए जिला गन्ना अधिकारी ने भी गन्ना सर्वे कार्य का जायजा लिया। डीसीओ ने निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed