फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Information provided regarding the definition of a farmer.

Moradabad News: गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Information provided regarding the definition of a farmer.
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में मंगलवार दोपहर गन्ना समिति संचालकों, समिति ग्राम डेलीगेटों और गन्ना किसानों की एक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में गन्ना विभाग के अधिकारियों और बैंक शाखा प्रबंधकों ने गन्ना किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान यह भी बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है और किसानों को क्या करना पड़ेगा। बिलारी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना गिरीश चहल ने चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। गन्ना विकास परिषद के निरीक्षक संजीव कुमार ने किसानों को ड्रिप सिंचाई विधि की जानकारी दी। सहाकारी गन्ना विकास समिति के सचिव हसमुल हसन ने किसानों को गन्ना समिति कार्यालय में नए सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया बताई। गोष्ठी में सहकारी गन्रा विकास समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह, समिति संचालक यज्ञपाल सिंह, जगवीर सिंह, नरेश प्रताप सिंह आदि ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed