फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   India's huge victory celebrated with fireworks

Moradabad News: भारत की विराट जीत का आतिशबाजी से मनाया जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
India's huge victory celebrated with fireworks
मुरादाबाद। एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तानी टीम के खिलाफ विराट जीत का महानगरवासियों ने जश्न मनाया। रामगंगा विहार, लाइनपार समेत कई इलाकों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। पहले विराट और राहुल के शतक पर आतिशबाजी हुई फिर कुलदीप के पांच विकेट लेने की खुशी में। जब मैच भारत की झोली में आ गया तो लोगों का उत्साह चरम पर था।
विज्ञापन


किसी ने होम थियेटर पर मौका-मौका गाना बजाया तो कोई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहले पटाखे जलाता दिखा। सोनकपुर स्टेडियम, स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने मैच का लुत्फ लिया। कोर्ट रोड, लाजपत नगर, भूड़े का चौराहा आदि क्षेत्रों में दिन भर स्क्रीन पर लोगों का जमावड़ा रहा। जबकि रात में भारत के मैच जीत जाने पर बुध बाजार कुंवर सिनेमा के पास लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। विराट और केएल राहुल के शतक के किस्से सबकी जुबान पर थे। चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदबाजी की भी लोगों ने खूब सराहना की। डीएसए सचिव विजय गुप्ता, कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी आदि ने शहर में खिलाड़ियों के साथ मैच का आनंद लिया। वहीं भारत की जीत पर बुध बाजार में सोनू छाबड़ा, मनोज खंडेलवाल, रोहित कालरा, राहुल गगनेजा, मनीष कोहली, पार्थ खंडेलवाल, गर्व कोहली, नरेंद्र यादव, मोहम्मद कासिम, अब्दुल करीम, तनुज रस्तोगी ने आतिशीबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed