{"_id":"5e64aa448ebc3ebf48011d98","slug":"indian-army-willing-to-protect-arms-of-rampur-princely-state-written-to-nawab-qazim-ali-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर रियासत के शस्त्रों का संरक्षण करना चाहती है सेना, नवाब काजिम अली खां को भेजा गया अनुरोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर रियासत के शस्त्रों का संरक्षण करना चाहती है सेना, नवाब काजिम अली खां को भेजा गया अनुरोध पत्र
Sun, 08 Mar 2020 01:48 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर रियासत के शस्त्र
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर शाही खानदान के शस्त्रों पर पूरे देश के साथ साथ सेना की भी नजर है। सेना ने रामपुर रियासत के गौरव को सामने लाते हुए हथियारों के संरक्षण की इच्छा जाहिर की है। इसे लेकर उत्तर भारतीय एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को अनुरोध पत्र भेजा है।
विज्ञापन
जनरल राजा सुब्रमनि ने नवाब काजिम अली खां को भेजे पत्र में उनकी 20 फरवरी को मुख्यालय के ब्रिगेडियर एमएस जोधा के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा है कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के परिणामस्वरूप शाही परिवार के सदस्यों के बीच निजी संपत्तियों के विभाजन में बड़ी संख्या में दुर्लभ एंटीक बंदूकें, पिस्तौल, तलवार, चाकू और अन्य शस्त्र मिले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि 'सदियों पहले बनाए गए यह दुर्लभ हथियार सशस्त्र बलों के लिए विशेष रुचि रखते हैं। मेरा मानना है कि संग्रहालय और सेना के स्थानों पर प्रदर्शित होने यह धरोहरें सबसे अच्छी तरह से संरक्षित होंगी। इसलिए, मेरा अनुरोध है कि कुछ शस्त्र सेना को उपहार के रूप में देने पर विचार करें, जो सभी शाही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी परामर्श के बाद आपके लिए संभव होगा।'
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने विश्वास दिलाया है कि रामपुर राज्य की पट्टिका के साथ हमारे विभिन्न सैन्य संस्थानों में इन वस्तुओं को प्रदर्शित कर रामपुर रियासत का गौरव बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने लिखा कि 'मुझे यकीन है कि सभी परिवार के सदस्य गर्व की भावना महसूस करेंगे कि तत्कालीन रामपुर राज्य हथियार अब भारतीय सेना के संरक्षण में हैं।'
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के जनसम्पर्क अधिकारी काशिफ खां ने बताया कि 28 फरवरी को उत्तर भारतीय एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का अनुरोध पत्र नूर महल पहुंचा है। पूर्व मंत्री जल्द ही इसका जवाब सेना को भेजेंगे।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के जनसम्पर्क अधिकारी काशिफ खां ने बताया कि 28 फरवरी को उत्तर भारतीय एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का अनुरोध पत्र नूर महल पहुंचा है। पूर्व मंत्री जल्द ही इसका जवाब सेना को भेजेंगे।