फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   india pakistan cricket match Report filed against wife and in-laws on husband tahrir in Moradabad

भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाना पड़ा भारी: पति की तहरीर पर पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Nov 2021 08:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Nov 2021 08:14 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मजाज बनाना महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
india pakistan cricket match Report filed against wife and in-laws on husband tahrir in Moradabad
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गंज थाना इलाके में पाकिस्तान और भारत के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत की हार के बाद व्हाट्सएप स्टेटस पर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाना महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। 
विज्ञापन


महिला के पति ने अपनी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, अजीमनगर थाना क्षेत्र के सीगनखेड़ा गांव निवासी इशान मियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी गंज थाना इलाके के थाना टीन निवासी राबिया से हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी ने दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 24 अक्तूबर को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हुआ था। जिसमें भारत की हार पर उसके ससुराल वालों ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसने मामले की जानकारी गंज थाना पुलिस को दी। गंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर राबिया और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed