{"_id":"670c67d17ad79ae1b50fd426","slug":"indecent-comment-on-shamis-coach-through-instagram-case-registered-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-499731-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इंस्टाग्राम के जरिये शमी के कोच पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इंस्टाग्राम के जरिये शमी के कोच पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी पर इंस्टाग्राम के जरिये अभद्र टिप्पणी की गई। कोच की शिकायत पर डीआईजी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली निवासी जिम संचालक दीपक चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी करीब 10 साल पहले उनका शिष्य रह चुका है।
छह अक्तूबर को दीपक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोच को बुरा-भला कहते हुए एक पोस्ट डाली। इसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया व कई आरोप लगाए। शमी के कोच बदरुद्दीन मुरादाबाद में जिगर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि छह अक्तूबर को बरेली के इज्जतनगर निवासी दीपक चौहान ने इंस्टाग्राम पर झूठे आरोप लगाते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो अपलोड किया है।
बदरुद्दीन का कहना है कि वह कई साल से दीपक के संपर्क में नहीं हैं। कुछ दिन पहले अचानक उसका फोन आया था। इस दाैरान फोन पर ठीक बात हुई। इसके बाद छह अक्तूबर को उसने गलत आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार किया और छवि खराब करने की कोशिश की। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।