{"_id":"6547f5be90aaf6997306d337","slug":"increased-water-level-of-ganga-hinders-preparations-for-tigri-fair-moradabad-news-c-284-1-smbd1015-8224-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंगा का बढ़ा जल स्तर तिगरी मेले की तैयारियों में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंगा का बढ़ा जल स्तर तिगरी मेले की तैयारियों में बाधा
विज्ञापन
गजरौला। अचानक बढ़ा गंगा का जल स्तर तिगरी गंगा मेले के लिए किए जा रहे कार्यों में अवरोध बन रहा है। करीब डेढ़ फिट से अधिक जल स्तर बढ़ जाने के कारण गंगा रोड बनाने का काम रोक दिया गया। उधर श्रद्धालुओं के लिए सात सेक्टर बनाए जाने का काम पूरा हो गया है। सामाजिक संगठनों ने मेले में शिविर लगाने के लिए भूमि को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।
पतित पावनी के तट पर आयोजित हो रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क बनाने का काम चल रहा है। मेला स्थल को समतल किया जा रहा है। इसके अलावा वीआईपी रोड और ट्रैक्टर रोड बनाने का काम जोर पर है। सेक्टर रोड भी बनाई जा रही हैं। सुरक्षा के लिए मचान बनाए जा रहे हैं। जिससे पुलिसकर्मी उन पर मुस्तैद होकर मेले में आने वाले शरारती तत्वों के मंसूबों को ध्वस्त कर सकें। श्रद्धालुओं के लिए एक से सात तक सेक्टर भी बन गए हैं। गंगा के अचानक बढ़े जल स्तर ने मेले की तैयारियों में अवरोध पैदा कर दिया है।
बढ़े जल स्तर के कारण ही गंगा रोड बनाने का काम रोक दिया गया है। सड़क बनाने में लगे लोगों का कहना है कि गंगा का जल स्तर नहीं बढ़ता तो अब तक गंगा रोड का काम पूरा हो जाता। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि अभी किसी नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसलिए गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है।