फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Increased five-fold in the SEZ development charge

पांच गुना डेवलपमेंट चार्ज से हिले एक्सपोर्टर्स 

Thu, 30 Jun 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
Increased five-fold in the SEZ development charge
एसईजेड - फोटो : demo
 मंदी की मार से जूझ रहे निर्यातकों को एक और तगड़ा झटका लगा है। एसईजेड में फैक्ट्री चलाने वाले निर्यातकों को यूपीएसआईडीसी ने एक ही बार में डेवलपमेंट चार्ज पांच गुना बढ़ा दिया है। निर्यातकों को तीस जून तक सभी शुल्क जमा करने के लिए नोटिस भेज दिए गए हैं। नोटिस में लाखों का बिल देखकर निर्यातकों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन


  स्पेशल इकानामिक जोन को मुरादाबाद में बसाए हुए करीब करीब 18 साल का समय होने जा रहा है। इसमें प्लाट लेकर फैक्ट्री लगाने वालों को वर्ष 2001 से लीज में प्रस्तावित चार्ज देने पड़ रहे हैं। एसईजेड में डेवलपमेंट का कार्य यूपीएसआईडीसी करती है। डेवलपमेंट चार्ज निर्धारित करने और वसूलने की जिम्मेदारी भी उनकी है। यूपीएसआईडीसी में डेवलेपमेंट चार्ज बढ़ाने की उद्यमियों के साथ एग्रीमेंट साइन हुआ था।
विज्ञापन


इस एग्रीमेंट के अनुसार वर्ष 2016 में डेवलपमेंट चार्ज होल सेल प्राइज पर निर्धारित किए जाने थे। एसईजेड का फाइनेंसियल ईयर एक जुलाई से तीस जून तक रहता है। अब निर्यातकों को यूपीएसआईडीसी ने चार्ज जमा कराने को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ज एक साथ पांच गुना बढ़ाए जाने से निर्यातकों में नाराजगी है। शुल्क जमा कराने के लिए भी उनके पास केवल एक ही दिन का समय है। उसके बाद पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। इस मुद्दे को लेकर निर्यातक यूपीएसआईडीसी के एमडी से मिलेंगे। अगर वहां से समाधान नहीं होता तो आगे कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी। 

किस प्रकार से बढ़ा चार्ज  
2001 से 2002      दो रुपये प्रति स्क्वायर मीटर 
2002 से 2006      चार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर
2007 से 2011      छह रुपये प्रति स्क्वायर मीटर
2012 से 2016      आठ रुपये प्रति स्क्वायर मीटर 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed