फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Income Tax department raids on three foundations in Sambhal

आयकर सर्वे में करोड़ों की कर चोरी पकड़ी, संभल में तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर का सर्वे

Tue, 12 Feb 2019 11:31 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department raids on three foundations in Sambhal
आयकर विभाग की टीम जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को संभल में एक निर्यात फर्म, एक सराफा व्यापारी के दो शोरूम और कोल्ड स्टोर पर एक साथ पहुंचकर सर्वे की कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीमों के पहुंचने से शहर में पूरे दिन खलबली रही। 
विज्ञापन


आयकर विभाग ने कर चोरी के शक में यह कार्रवाई की है। टीमें सुबह 11 बजे इन प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं और देर शाम तक कार्रवाई जारी थी। आयकर विभाग के अफसरों का कहना है कि तीनों ठिकानों पर करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ में आई है। 
विज्ञापन


बड़ी तादाद में नगदी और आभूषणों के साथ ही भूमि के दस्तावेज भी इन ठिकानों से मिलने की बात आयकर अफसरों ने कही है। कार्रवाई के दौरान सराफा व्यापारी की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की तीन टीमें शहर में दाखिल हुईं। 12 बजे करीब तीनों टीमें एक साथ तीन व्यापारियों के चार प्रतिष्ठानों पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। 


संभल-बहजोई मार्ग स्थित हड्डी-सींग उत्पादों के निर्यातक मोहम्मद सुहैल की फर्म क्रॉफ्ट इंडिया, सराफा बाजार में व्यापारी प्रताप वर्मा के शोरूम वर्मा ज्वैलर्स और वर्मा आभूषण भंडार व रिठाली में शकील के कोहिनूर कोल्ड स्टोर पर टीमें पहुंचीं। 

आयकर विभाग की टीम को देखते ही यहां खलबली मच गई। टीमों ने निर्यात फर्म और कोल्ड स्टोर में किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। शाम तक दोनों टीमें वहां मौजूद रहीं और रिकॉर्ड खंगालती रहीं। 

सराफा बाजार में पुलिस भारी दल-बल के साथ पहुंची थी। व्यापारियों के विरोध का अंदेशा होने के चलते पूरी मुस्तैदी बरती गई थी। हालांकि यहां व्यापारियों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया। लेकिन टीम के पहुंचने से हड़कंप जरूर था। 

वर्मा ज्वैलर्स पर टीम के पहुंचने पर ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। खरीदारी को पहुंचे ग्राहक भी टीम और पुलिस को देखकर ठिठक गए और बाहर से ही लौट गए। व्यापारियों में भी हलचल थी। 

शाम करीब साढ़े पांच बजे बाहर आए मुरादाबाद के संयुक्त आयकर आयुक्त युद्धवीर सिंह ने बताया कि टीम अभी अपनी कार्रवाई कर रही है। रिकॉर्ड जांचे जा रहे हैं। खरीद-बिक्री से संबंधित कुछ जरूरी कागजात मांगे गए थे, जिन्हें अभी पेश नहीं किया गया है। 

फिलहाल टीम जरूरी कागजातों को अपने साथ ले जा रही है। पूरी जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त आयकर आयुक्त ने बताया कि तीनों स्थानों पर करोड़ों रुपये में कर चोरी मिली है। इसमें कैश और आभूषणों के साथ ही भूमि के दस्तावेज भी शामिल हैं। देर रात तक टीमों की कार्रवाई जारी थी। 

व्यापारी की बिगड़ी हालत, व्यापारियों ने गिराए शटर 
कार्रवाई के दौरान बार-बार लग रही भीड़ को पुलिस ने फटकारते हुए हटा दिया। दोपहर दो बजे तक बाजार सामान्य था। टीम ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। 

सराफा व्यापारी के अधिवक्ता को काफी बातचीत के बाद अंदर दाखिल किया गया। इस बीच व्यापारी प्रताप वर्मा के बेटे गुल्लू सराफ की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उनका रक्तचाप बढ़ गया। मौके पर ही चिकित्सक को बुलाया गया। इसके बाद व्यापारियों ने भी शाम करीब चार बजे बाजार बंद कर दिया। 

रात से थी आयकर छापों की सुगबुगाहट  

सूत्रों की मानें तो सराफा व्यापारियों को देर रात करीब एक बजे जानकारी हुई थी कि मंगलवार को संभल में आयकर की टीमों का छापा होगा। लेकिन छापा कहां होगा इसके विषय में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। सुबह तक भी यह साफ नहीं हो पाया था कि छापा कहां होना है।

अचानक 12 बजे टीमों ने एक साथ तीन जगहों पर छापे मारे। व्यापारियों में छापों से हड़कंप था। इतना ही नहीं दूसरी इकाइयों में भी दिन भर हलचल बनी रही। देर शाम जब तक टीमें शहर में डटी रहीं। तब तक पल-पल की खबरें फोन से ली जाती रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed