{"_id":"6af207767353997c8005d75a","slug":"incident-at-a-roadside-eatery-questions-raised-about-police-vigilance-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1034563-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ढाबे पर वारदात....पुलिस की चौकसी पर खड़े हो रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ढाबे पर वारदात....पुलिस की चौकसी पर खड़े हो रहे सवाल
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। हाईवे किनारे खुले ढाबे पर हत्या की वारदात ने पुलिस चौकसी की कलई खोलकर रख दी है। दिवाली की रात जब पुलिस अलर्ट मोड पर थी उस वक्त युवक की हत्या ने साफ कर दिया कि अब पुलिस का खौफ रह नहीं गया है। क्योंकि आरोपी नामजद किए गए हैं लिहाजा पुलिस के लिए वारदात का खुलासा तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन घटना ने दूर तक दहशत फैला दी है। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जिस महफिल ढाबे पर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई उसके आसपास कई प्वाइंट ऐसे हैं जहां पुलिस तैनात रहती है। नया मुरादाबाद पुलिस चौकी भी घटनास्थल से महज 200 मीटर दूर है। मझोला थाना भी एक किलोमीटर के दायरे में होगा। जबकि पाकबड़ा थाना वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर होगा। लेकिन इसके बाद भी हत्या की वारदात हो गई। इससे साफ है कि हमलावरों में खाकी का कोई खौफ था ही नहीं। बताया जाता है कि हमलावर बड़ी आसानी के साथ असलहे लहराते हुए फरार भी हो गए। यह स्थिति दिवाली की उस रात की है जब हर जगह पुलिस चौकस थी। हाईवे पर खास अलर्ट जारी किया गया था।
पाकबड़ा से मझोला तक रात भर खुल रहे चाय और तंबाकू उत्पाद के खोखे
पाकबड़ा। हाईवे के आसपास चाय और तंबाकू उत्पादों के तमाम खोखे ऐसे हैं जो रात भर खुलते हैं। इन खोखे पर भीड़ लगी रहती है। यह भीड़ सभी को नजर आती है लेकिन पुुलिस को नहीं दिखती। अगर पुलिस को दिखती तो टोका टाकी जरूर होती। इन खोखों को एक निर्धारित समय के बाद बंद करने को जरूर कहा जाता। लेकिन ऐसा कहीं नहीं हो रहा है। जिस महफिल ढाबे पर घटना हुई है वहां पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां युवाओं के गुट बैठते हैं और झगड़े हो जाते हैं। पुलिस तक भी सूचना पहुंचती है लेकिन वह केवल सूचना बनकर ही रह जाती है।
विज्ञापन
खोखे के सामने हाईवे पर खड़े होते वाहन, कोई नहीं टोकने वाला
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे और लाइनपार पुलिस चौकी के बगल में कई खोखे ऐसे हैं जहां दिन में भी लोगों की भीड़ लगी रहती है। खोखे तक पहुंचने वाले लोग अपनी कार और बाइक भी सड़क पर खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाता है। लेकिन बगल की पुलिस चौकी पर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मी कभी यहां खड़े होने वाले वाहनों को हटवाते हुए नजर नहीं आएंगे। इन वाहनों से कभी भी हादसा हो सकता है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि रात में निर्धारित समय के बाद दुकानें, ढाबे और होटल नहीं खुलने दिए जाएंगे। देर रात बेवजह दुकानें खोली और यहां भीड़ मिली तो कार्रवाई की जाएगी।