{"_id":"6026e5288ebc3ee93162badd","slug":"incharge-minister-meeting-in-moradabad-city-news-mbd37940488","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री को देना है हिसाब, इसलिए दफ्तरों में देर रात तक डटे रहे जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री को देना है हिसाब, इसलिए दफ्तरों में देर रात तक डटे रहे जनाब
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के प्रभारी व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आज जिला योजना समिति की समीक्षा के साथ कई कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक को लेकर तैयारियों के लिए दफ्तरों में दिन रात काम हुआ। विकास भवन में आधी रात तक काम चला। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के दफ्तर में सभी विभागों के विकास योजनाओं की प्रगति और समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जाती रहीं। इस बार प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक कड़ी होने वाली है। इससे अधिकारियों में खौफ है। मंत्री के आने से पहले सब कुछ दुरुस्त करने के लिए डीएम राकेश कुमार सिंह ने विभागवार बैठकें कीं। उधर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार दिनभर गांवों में निरीक्षण करते रहे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला समन्वयकों को भी शौचालय की स्थित चेक करने और उन्हें ठीक कराने के लिए दौड़ाया।
समय बदला : अब तड़के आ जाएंगे प्रभारी मंत्री, दस बजे से होगी बैठक
प्रभारी मंत्री के आगमन का समय बदल गया है। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से 13 फरवरी को दोपहर बाद 3.20 बजे पहुंचना था और साढ़े तीन बजे से जिला योजना की बैठक में भाग लेना था, लेकिन अब प्रभारी मंत्री लखनऊ से ट्रेन द्वारा यहां सुबह तड़के 4.30 बजे ही पहुंच जाएंगे। वह सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे से जिला योजना की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद एक बजे से वह भाजपा कार्यालय में आयोजित बजट गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। तीन से चार बजे तक मंत्री सर्किट हाउस में मुरादाबाद मंडल के जिलाधिकारियों के साथ मध्य गंगा नहर परियोजना और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करेंगे। चार बजे से प्रेस वार्ता करेंगे। पांच बजे वह अमरोहा के गांव नरैना में हो रहे मध्य गंगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहां से वह छह बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
डीएम ने देर रात तक बैठक कर की तैयारी
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर विभागवार बैठकें कीं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों के लिए मिली धनराशि और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सभी से कहा कि संपूर्ण तैयारी के साथ वह जिला योजना समिति की बैठक में निर्धारित समय से पहले पहुंचे। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, विकास विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, डूडा, मत्त्य, गन्ना, ग्रामीण अभियंत्र विभाग, मंडी आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।