{"_id":"607ddc0e8ebc3ea1d903defa","slug":"in-the-second-wave-of-corona-one-infected-every-tenth-minute-city-news-mbd3868537150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी लहर में हर दसवें मिनट एक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी लहर में हर दसवें मिनट एक संक्रमित
विज्ञापन
पंचायत भवन में कोरोना का चेकअप करवाने के लिये लाइन में खड़े लोग।
मुरादाबाद। कोरोना की लड़ाई में लापरवाह बने लोगों को दूसरी लहर में संक्रमण का फैलाव के रफ्तार का शायद अंदाजा न हो, लेकिन जिले में हर सवा छह मिनट में एक पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। अप्रैल माह के 19 दिनों में जिले में 4404 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। औसतन हर दिन 231 संक्रमित मिल रहे हैं। अगर लापरवाही और कोविड प्रोटोकाल की अनदेखी पर लगाम नहीं लगी तो मुरादाबाद में भी लखनऊ जैसे हालात बन सकते हैं।
फरवरी में संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के बाद मार्च में दूसरी लहर की शुरूआत हो गई। संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। फरवरी में जहां 33 पॉजिटिव केस थे वहीं मार्च में आंकड़ा डेढ़ सौ के पार पहुंच गया। लेकिन अप्रैल में कोरोना हर दिन नया रिकार्ड बना रहा है। मार्च 2020 से अप्रैल 2021 तक के संक्रमण काल में जिले में पहली बार एक दिन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंचा।
यही नहीं 16 अप्रैल को जिले में 435 संक्रमित मिले। लेकिन अगले ही दिन नया रिकार्ड 534 का बन गया। एक से 19 अप्रैल तक जिले में 4404 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के बीच हर सवा छह मिनट में एक व्यक्ति कोरोना की जद में आ रहा है। चौबीस घंटे में औसतन 231 पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। ऐसे हालात में लोगों को अधिक सजग और सचेत होने की जरूरत है। कोविड प्रोटाकाल का पालन करें मास्क और सैनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखें। वरना हालात और भी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
- संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की चेन तेजी से बन रही है। ऐसे में महामारी से बचने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सामाजिक दूरी बनाएं। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
हफ्तेभर के आंकड़े पर नजर
11 मार्च : 160
12 मार्च : 151
13 मार्च : 142
14 मार्च: 387
15 मार्च : 356
16 मार्च : 435
17 मार्च : 534
18 मार्च : 408
19 मार्च : 727
सितंबर 2020 में मिले थे सबसे अधिक संक्रमित
मुरादाबाद। सितंबर 2020 में जिले में सबसे अधिक 3297 संक्रमित मरीज मिले थे। लेकिन अप्रैल 2021 की तुलना में संक्रमण के फैलाव की रफ्तार धीमी थी। हर दिन औसतन 96 संक्रमित मरीज मिले थे। हर पंद्रह मिनट एक पॉजिटिव केस सामने आया था। लेकिन अप्रैल में सवा छह मिनट में एक पॉजिटिव केस मिल रहा है।